फतेहपुर सीकरी। शाहकुली बड़ी बगीची के पास बृहस्पतिवार रात दो पक्षों के बीच दुकान में सामान रखने के लिए कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष की ओर से दुकान के बाहर सामान रखे जाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमल, दीपक माहौर, रोहित, रणबीर, मोहन, आदित्य तथा शिवा को शांति भंग के तहत पाबंद करते हुए न्यायालय में पेश किया।