फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: एक महीने बाद फिर बढ़े कोरोना मरीज, 24 घंटे में सात नए संक्रमित मिले

Sun, 12 Jun 2022 01:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में एक महीने बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उछाल आया है। रविवार को सात नए मरीज मिले। इससे पूर्व 10 मई को 13 मरीज मिले थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 2698 लोगों की जांच की गई। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हो गई है। अब तक कुल 27.11 लाख लोगों की जांच में 36,478 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं, जबकि 35,997 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

एक महीने बाद आया उछाल 

बीते कुछ दिनों से देश के कई शहरों में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ताजनगरी में एक महीने बाद नए मरीजों के आंकड़े में उछाल आया है। इससे पहले 10 मई को 13 मरीज मिले थे। इसके बाद यह संख्या छह पर पहुंची, फिर आंकड़ा और कम होता गया। इस दौरान कई दिन ऐसे बीते, जब कोई भी नया मरीज नहीं मिला, लेकिन रविवार को मिले नए संक्रमितों से एक फिर बार लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

बरतें सावधानी 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि घर से बाहर मास्क पहन कर ही निकलें। कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है, वह तत्काल दूसरी खुराक ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें