फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के सात और नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के सात और नए मरीज मिले। एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में 13 और जिला अस्पताल में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में भर्ती 13 में से आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से चार मरीज आगरा के, दो फिरोजाबाद के और एक-एक मरीज एटा और हाथरस जिले के हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अभी तक 261 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि डेंगू से एक मरीज की मौत हुई है। मरीजों के लिए सलाह है कि बुखार या डेंगू के लक्षण दिखने वह तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर अस्पताल में भर्ती कराएं।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें