फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिले में सात नए कुष्ठ रोगी मिले, संख्या बढ़कर हुई 31

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कुष्ठ रोग पर अकुुंश नहीं लग पा रहा। सात नए कुष्ठ रोगी चिह्नित हुए है। जिससे इस वित्तीय वर्ष मे कुष्ठ रोगियों की संख्या बढ़कर 31 पहुंच गई है। घर घर खोजी अभियान में ये नए कुष्ठ रोगी सामने आए है। 28 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। जिससे आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ रोग पर नियंत्रण करने के लिए पखवाड़ा मना रहा है। पहले चरण में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव लोगों को कुष्ठ के प्रति जागरूक किया। इसके बाद दूसरे चरण में रोगियों को चिह्नित करने के लिए घर घर दस्तक देने का अभियान शुरू किया गया है। 28 फरवरी तक अभियान का दूसरा चरण चलेगा।
विज्ञापन

विभाग की टीमें ऐसे क्षेत्रों में दस्तक दे रहीं है जिनमें पिछले तीन साल में कोई भी कुष्ठ रोगी मिला हो। इसके लिए 210 टीमों को लगाया गया है। कुष्ठ रोगियों को खोजने में टीमों को सफलता मिल रही है। अभी तक सात नए रोगी चिह्नित किए जा चुके है। इस साल के 31 रोगियों के अलावा पिछले साल के 14 रोगियों का जिले में इस समय इलाज चल रहा है।
कुष्ठ रोग के लक्षण
चेहरे या कान के आस-पास गांठें या सूजन जिसमें दर्द न हो
त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे जो चपटे और फीके रंग के दिखाई देते हों
पैरों के तलवों में ऐसे घाव जिसमें दर्द महसूस न हो,
मांस पेशियां कमजोर हो जाती हैं,
छाती पर बड़ा, अजीब से रंग का घाव या निशान हो जाना


जिले में जिला अस्पातल, सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर उपचार व जांच की व्यवस्था है। कुष्ठ रोग संक्रमित व्यक्ति के जीवाणु से फैलता है, जो संक्रमित व्यक्ति के खाँसने, छींकने और थूकने से स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है। यदि समय से कुष्ठ रोग पहचान कर ली जाए तो उपचार से कर मरीज पूरी तरह सही हो सकता है। चिह्नित रोगियों को सेल्फ केयर किट दी गई है। डाॅ. आरएल यादव, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें