फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेयरमैन के लिए सात, सदस्य के लिए 23 नामांकन दाखिल

Sat, 15 Apr 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

नामांकन के पांचवें दिन शनिवार को जिले की दस निकायों में चेयरमैन पद के लिए सात और सदस्य पद के लिए 23 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। नगर पालिका सहित 10 नगर पंचायतों के लिए चेयरमैन पद के लिए 45, सदस्य पद के लिए 109 पर्चें खरीदे गए हैं। नामांकन पत्र खरीदने के लिए सुबह से तहसीलों में लोगों की भीड़ जमा रही।
शनिवार को पांचवें दिन नगर पालिका में सभासद के लिए चार, नगर पंचायत भोगांव में तीन, नगर पंचायत बेवर में आठ, नगर पंचायत करहल में एक, नगर पंचायत बरनाहल में दो नामांकन जमा किए गए हैं। चेयरमैन पद के लिए नगर पंचायत भोगांव में दो, नगर पंचायत बेवर में चार, नगर पंचायत करहल में एक नामांकन पत्र जमा किया गया है। निर्वाचन अधिकारी के सामने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नामांकन जमा हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका मैनपुरी में अध्यक्ष पद के लिए 19, सभासद पद के लिए 32 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत भोगांव में अध्यक्ष पद के लिए एक, सभासद पद के लिए नौ पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए कोई पर्चा नहीं खरीदा गया। नगर पंचायत किशनी में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सभासद पद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए।
नगर पंचायत कुसमरा में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सभासद पद के लिए पांच पर्चे खरीदे गए हैं। नगर पंचायत घिरोर में अध्यक्ष पद के लिए चार, सभासद पद के लिए सात नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए एक, सभासद पद के लिए सात पर्चे खरीदे गए हैं। नगर पंचायत बरनाहल में अध्यक्ष पद के दो, सभासद पद के लिए 11 पर्चे खरीदे गए हैं।
नगर पंचायत करहल में अध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चे, सभासद पद के लिए 10 पर्चा खरीदे गए। नगर पंचायत कुरावली में अध्यक्ष पद के लिए तीन, सभासद पद के लिए 20 पर्चे खरीदे गए हैं। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


नामांकन स्थल पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
छह तहसीलों में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। यहां सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन स्थल पर पुलिस की तैनाती के साथ ही आमजन का प्रवेश बंद कर दिया गया है। हालांकि इसके चलते फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को भी तहसीलों में काम-काज के लिए पहुंचे लोगों को गेट से ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें