मैनपुरी। धारऊ रोड स्थित एक मैरिज होम में सिद्धार्थ सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह समिति की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सात जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य विनीता शाक्य, डॉ. आलोक सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह, अनुज प्रताप की देखरेख में किया गया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सादगी, एकता और सामाजिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की आवश्यक वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की गईं जिससे वे निश्चिंत होकर अपना नया जीवन शुरू कर सकें। इस अवसर पर कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेश शाक्य, उपाध्यक्ष अमित कुमार, राहुल कुमार, अवनीश शाक्य, रूपेंद्र, सुभाष राजपूत, स्वतंत्र, सुभाष शाक्य, विजय शाक्य, अमित शाक्य, और प्रभात शाक्य सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।