फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर से चोरी हुए पीतल के सात घंटे बरामद

Thu, 07 Mar 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव देवरी में शिवजी के मंदिर से मूर्ति और घंटा चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए पीतल के सात घंटे बरामद कर लिए हैं। हालांकि मूर्तियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। क्षेत्र के गांव देवरी पर भगवान शिवजी का मंदिर है। दो मार्च की देर रात्रि चोरों ने मंदिर में लगे श्रीकृष्ण और राधारानी की मूर्ति और पीतल के सात घंटे चोरी कर लिए। जानकारी होने पर भक्तों ने आक्रोश जताया। मामले में सेवायत संजय की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वारदात के खुलासे के लिए प्रयास शुरु कर दिए। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल हृदेश निवासी झीनवाड़ निधौलीकलां एटा और सोनू निवासी गंगागढ़ सोरोंजी का नाम जांच पड़ताल में प्रकाश में आए। पुलिस ने आरोपियों को गंगागढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उनकी निशानदेही से पुलिस ने पीतल के सात घंटे बरामद कर लिए। हालांकि मूर्तियों तका पता नहीं चला। पुलिस उनकी बरामदगी के प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें