फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: सर्वर ठप रहने से एक घंटे तक नहीं बन पाए पर्चे, मरीज करते रहे इंतजार

Sat, 14 Nov 2020 09:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सर्वर ठप होने से इलाज के इंतजार में बैठे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ई-हॉस्पिटल सेवा की इंटरनेट सेवा बंद होने से सर्वर ठप हो गया। इससे विभागों और ओपीडी में पर्चा नहीं बन पाए। करीब एक घंटे तक यह परेशानी रही। मरीज इलाज का इंतजार करते रहे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सर्वर की दिक्कत शुरू हो गई। ओपीडी में 50 से अधिक मरीज थे। स्टाफ ने सर्वर की दिक्कत के बारे में ई-हॉस्पिटल सेवा के प्रभारी को जानकारी दी। उन्होंने स्टाफ को बताया कि लखनऊ से ही तकनीकी खराबी है। 12 बजे के लगभग इंटरनेट सेवा बहाल होने पर इनके पर्चे बनाए गए। 
विज्ञापन


सभी पंजीकृत मरीजों को उपचार दिया
लखनऊ से ही तकनीकी दिक्कत रही थी, इस कारण पर्चा बनाने का कार्य प्रभावित रहा। इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद पंजीकृत सभी मरीजों के पर्चे बनाकर चिकित्सकों ने अतिरिक्त समय तक देखकर दवाएं लिखी। -डॉ. संजय काला, प्राचार्य

घंटा भर इंतजार करना पड़ा
जुकाम-खांसी हो गया है। पर्चा नहीं बना पाया, करीब घंटाभर इंतजार करना पड़ा, काउंटर पर बताया कि लखनऊ से ही इंटरनेट सेवा बंद हो गई है।-शब्बो, कटरा

 हृदय की परेशानी है, पंजीकरण भी कराया था। सुबह करीब 11 बजे पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर आया तो इंटरनेट सेवा बंद होने से पर्चा नहीं बन पाया। -कामरान खान, पीर कल्याणी
विज्ञापन


गले में दिक्कत हो रही है। परेशानी बढ़ने पर ओपीडी आया। यहां कोड वर्ड दिखाकर अंदर  पहुंचा, पर्चा काउंटर पर सर्वर ठप होने की कहते हुए इंतजार करने को कहा। -हिमांशु चतुर्वेदी, इटावा

सांस लेने में परेशानी हो रही है, छाती में जकड़न की भी शिकायत है। पंजीकरण कराने के बाद यहां आए, लेकिन पर्चा नहीं बन पाया, इंतजार करना पड़ा। -शकुंतला देवी, लोहामंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें