फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी भाई: विधवा बहन के साथ किया ऐसा सलूक, जानकर खौल उठेगा खून

Mon, 18 Mar 2024 08:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विधवा महिला ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि भाई ने उसके संग दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसकी पिटाई भी की। 

 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विधवा महिला ने एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत की। उसने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई हैवान है। वो रिश्तों की मर्यादाओं को भी भूल चुका है। 
विज्ञापन


रविवार को शिकायत लेकर पहुंची महिला ने बताया कि सगा भाई अपने तीन बेटों के साथ उसके बाल पकड़ कर कमरे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने बताया कि भाई इससे पहले मां के साथ भी गलत काम करने की कोशिश कर चुका है। आए दिन किसी न किसी से छेड़छाड़ करता रहता है। पीड़िता ने आरोपी भाई और भतीजों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें