फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझौते के बाद दंपती को विदा किया

Mon, 04 Sep 2023 04:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते के बाद दो दंपती को विदा किया
विज्ञापन

मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में सोमवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 14 विवादों की सुनवाई करके दो दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया। दंपती ने न्यायालयों में चल रहे मुकदमों को खत्म करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

कुसुमादेवी का अपने पति शिवकुमार से विवाद चल रहा था। कुसुमादेवी ने पति के खिलाफ अपर सिविल जज/ न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया। अपर सिविल जज ने विवाद में समझौता कराने के लिए फाइल मीडिएशन सेंटर में भेज दी। मीडिएटर दिनेश यादव ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। एक अन्य मामले में रमाकांति का पति श्याम बिहारी से भरण पोषण का मुकदमा अपर प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय में चल रहा था। अपर प्रधान न्यायाधीश ने भी फाइल को समझौता कराने के लिए मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएटर चंद्रभान सिंह यादव ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनके बीच समझौता करा दिया। दोनों दंपती को मीडिएशन सेंटर से ही विदा कर दिया गया। उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें