फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समझौते केे बाद दंपती को विदा किया

Mon, 28 Aug 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते केे बाद दंपती को विदा किया
विज्ञापन

मीडिएशन सेंटर में मुकदमे की हुई सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दंपती के बीच चल रहे विवाद की मीडिएशन सेंटर में हुई सुनवाई के बाद उनके बीच समझौता करा दिया गया। समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर दंपती को मीडिएशन सेंटर से विदा कर दिया गया।

थाना दन्नाहार के नगला बलहेटा निवासी प्रभादेवी की शादी 21 अप्रैल 2015 को हरिकेश निवासी नगला धीर थाना एका जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। हरिकेश रेलवे में नौकरी करता है। शादी के बाद प्रभा देवी ने एक पुत्री सौम्या को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद दहेज की मांग को लेकर प्रभा का ससुराल के लोगों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। प्रभा को वर्ष 2017 में ससुराल के लोगों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक न्यायालय में प्रभा ने मुकदमा दायर किया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने समझौते के लिए मुकदमे को मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएशन सेंटर में नोटिस के बाद प्रभा और हरिकेश मीडिएशन सेंटर में पहुंचे। मीडिएटर ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच के गिले शिकवे दूर कराकर समझौता करा दिया। समझौते के बाद दंपती को विदा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें