फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीनियर ने महिला अधिवक्ता के साथ की अश्लील हरकत

Fri, 18 Aug 2023 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर ने महिला अधिवक्ता के साथ की अश्लील हरकत
विज्ञापन

-जान से मारने की दी धमकी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की महिला अधिवक्ता ने एक सीनियर अधिवक्ता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन

करहल क्षेत्र की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की महिला अधिवक्ता दीवानी न्यायालय में वकालत कर रही है। आरोप लगाया कि 16 अगस्त की शाम को उसके चैंबर में एक सीनियर अधिवक्ता आए और मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने के लिए कहा। जब मना किया तो उक्त अधिवक्ता अश्लील हरकत करते हुए गाली गलौज करने लगे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। धमकी दी कि तुझे चैंबर में नहीं बैठने दूंगा। दीवानी परिसर में वकालत भी नहीं करने दूंगा। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष और सचिव को पत्र देकर घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें