फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वरिष्ठ नागरिकों ने की ट्रेन किराए में छूट की मांग

Thu, 18 Jul 2024 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन में यात्रा करने पर रेलवे द्वारा किराए में विशेष छूट दी जाती थी। कोरोना काल में मिलने वाली रियायत को रेलवे ने बंद कर दिया था। इससे उन्हें ट्रेन में यात्रा करने के लिए अब अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके चलते बढ़ते आर्थिक दबाव से परेशान वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे से ट्रेन किराए में छूट की मांग की है।रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन में यात्रा के लिए सामान्य यात्रियों की अपेक्षा उन्हें किराए में छूट दी जाती थी। वरिष्ठ महिला यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत किराए में छूट मिलती थी। वहीं पुरुष यात्रियों को 40 प्रतिशत तक किराए में छूट दी जाती थी। कोरोना काल में रेलवे ने नागरिकों को मिलने वाली यह सुविधा बंद कर दी। कोरोना काल खत्म होने के बाद भी रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेनों में यात्रा के लिए किराए में राहत नहीं दी। इससे जिले के वरिष्ठ नागरिकों में मायूसी है। उन्होंने रेलवे से किराए पूर्व में मिलने वाली रियायत की मांग की है। जिससे वह ट्रेन में आसानी से यात्रा कर सकें। उनका कहना है कि सरकार आगामी बजट में यह व्यवस्था पुन: लागू करने की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें