फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘या तो मुझे पागलखाने भेजो या फिर पीएम बनाओ’

Sun, 13 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आजम ख्‍ाान - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अपने सख्त तेवर और बेबाक बोल के लिए पहचाने जाने वाले नगर विकास मंत्री आजम खां ने खुद को प्रधानमंत्री के तौर पर एक बेहतर शासक होने का दावा किया है। उन्हें प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सीएम ही क्यों, पीएम बनाओ। कहा, मैं खुद कहता हूं कि मैं बहुत अच्छा पीएम बनूंगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कमी है मुझमें, सिर्फ इसलिए कि मैंने कभी चाय नहीं बेची या इसलिए कि मैं मुसलमान हूं। आजम ने कहा कि मुस्लिम देश का राष्ट्रपति बनाया जा सकता है तो प्रधानमंत्री क्यों नहीं। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों मुझे पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दी गई। वे 350 रुपये मासिक फीस में बच्चों को सीबीएसई बोर्ड की बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। एक और स्कूल शुरू करने वाले हैं, इसकी फीस मात्र 20 रुपये प्रति माह होगी, इसके बावजूद मुझ पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने तंज कसा, इसलिए मैं कह रहा हूं कि या तो मुझे पागलखाने भेज दो या फिर पीएम बनाओ।
विज्ञापन

संगीत सोम बताएंगे अरुण की हत्या के कारण
आगरा। विहिप नेता अरुण माहौर हत्याकांड पर सीधा जवाब देने से नगर विकास मंत्री बचते रहे। उन्होंने कहा कि हत्या के कारण हमसे मत पूछो। संगीत सोम बताएंगे उनकी हत्या के कारण। बता दें कि संगीत सोम सरधना (मेरठ) से भाजपा विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें