फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के टिप्स, खेतों में पोषक तत्वों की कमी दूर के बताए उपाय

Wed, 28 Oct 2026 11:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किसान गोष्ठी में किसानों को जानकारी देते वैज्ञानिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा के तीर्थ स्थल बटेश्वर के ग्राम सचिवालय में बुधवार को कृषि विभाग, आगरा के तत्वावधान में खेत बचाओ अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स दिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेतों में संतुलित उर्वरकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक करना था। कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और उसकी रोकथाम के उपाय विस्तार से बताए। साथ ही, कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। आगरा से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरबी मीणा ने किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने की सलाह दी। इस दौरान रामसिंह आजाद, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरबी मीणा, कृषि सहायक राजकुमार, ग्राम प्रधान पति रघुवीर वर्मा, सिंचाई विभाग से मुकेश कुमार पाठक और पंचायत सहायक विजेता यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें