फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात मई से शुरू होगी स्व-गणना, तैयारियां अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनगणना-2027 को डिजिटल और सरल बनाने के साथ ही सही गणना के लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। 21 मई तक चलने वाली इस प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर राज्य चुनकर परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर के जरिये ओटीपी प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। इसके बाद घर का पता और लोकेशन को मैप पर मार्क कर परिवार से संबंधित कुल 33 प्रश्न के जवाब देने होंगे। इनमें घर का प्रकार (कच्चा/पक्का), बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय और संपत्ति (टीवी, मोबाइल, इंटरनेट) आदि की जानकारी शामिल है। फॉर्म सबमिट करने के बाद एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जब जनगणना अधिकारी (प्रगणक) घर आएंगे तो दोबारा विस्तृत जानकारी नहीं देनी होगी। आईडी दिखानी होगी और आपका डेटा तुरंत सत्यापित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें