फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेशीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल्स 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 28 से 31 अक्तूबर तक झांसी में प्रदेशीय सीनियर महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली आगरा मंडल की सीनियर महिला हैंडबाॅल टीम के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 23 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से होंगे। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स 24 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित किए जाएंगे। मंडलीय ट्रायल्स में आगरा के साथ मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद की टीमें भी हिस्सा लेंगी। सभी ट्रायल्स एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें