आगरा। अलीगढ़ में 27 से 29 नवंबर तक होने वाली प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए 23 नवंबर को जिलास्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे और 24 नवंबर को मंडलस्तरीय चयन ट्रायल दोपहर तीन बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता हो रही है। ट्रायल में प्रवेश निशुल्क रहेगा।