फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेशीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आगरा टीम का चयन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेशीय पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आगरा जिले की टीम का चयन छह नवंबर को किया जाएगा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया होली पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर होगी। इसके लिए जिले के इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि चयन प्रक्रिया में आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। स्कूल, कॉलेज, क्लब, पुलिस, सेना सहित अन्य विभागों के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। चयनित टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व करेगी। इसका आयोजन 24 से 30 नवंबर तक गाजियाबाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें