ग्राम डाबर में अग्नि वीरों का हुआ सम्मान।
- फोटो : संवाद
फतेहपुर सीकरी। ग्राम डाबर के देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित हुए युवाओं सचिन माहुरा, सुरेंद्र माहुरा, अंकित माहुरा, धीरज माहुरा एवं प्रवीण माहुरा का माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व प्रधान धर्म सिंह माहुरा, भाजपा जिला मंत्री वीरपाल माहुरा, बलवीर सिंह, चंदन सिंह, विरोधी कुशवाहा, गुड्डू सरपंच, कोमल सिंह, रामअवतार बघेल, अजब सिंह, दीना चौधरी, शिव सिंह माहुरा मौजूद रहे।