अमांपुर। शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित पालीथिन भी जब्त की गई।
बृहस्पतिवार को ईओ दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने कस्बा के बारहद्वारी, घंटाघर, गुडमंडी, सहावर रोड, ददवारा, तिराहा सहित अन्य कई स्थानों पर अभियान चलाया गया। इससे पॉलीथिन का उपयोग करने एवं बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई थोक और फूटकर कारोबारी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। हालांकि टीम ने एक दुकान से एक किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया। टीम ने दुकानदार पर सौ रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही दुकानदार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। इस दौरान लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, उदित प्रताप सिंह, ओमकार यादव, संजू यादव, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, विपन कुमार, गोल्डी, आफताब, राकेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।