फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिरों में मांगी सुख, समृद्धि और खुशहाली

Wed, 01 Jan 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुधवार को लोगों में नववर्ष का उत्साह छाया रहा। उन्होंने देव दर्शन कर नए साल में अपने और अपने परिवार खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए नए साल की शुरूआत की। इसके लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी गईं। बाजारों में दिन भर गहमागहमी रही। लोगों ने पार्टियों का आयोजन किया।नव वर्ष मनाने के लिए लोगों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी। बुजुर्गों के चरण वंदन कर आशीष लिया। इसके बाद वे मंदिरों पहुंचे। माता चामुंडा मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। शीश झुकाकर देवी मां का आशीष मांगा। घरों पर न्यू ईयर पार्टियां आयोजित की गई। केक, पेस्ट्री आदि की खरीदारी की। दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोग होटल, ढाबों, रेस्तरां आदि पर भी पहुंचे। नव वर्ष पर लोग झाल के पुल पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे। चाट-पकोड़े का लुत्फ लिया गया। लोगों ने आइसक्रीम का भी मजा लिया। परिवार के साथ सेल्फी लेने का क्रेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें