कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला गोदी में हुई हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों में उपजे आक्रोश को देख पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने ढोलना थाने के साथ-साथ पीड़ित के गांव में भी सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस टीमों को लगाया गया है।
ग्रामीणों के आक्रोश चलते कासगंज पुलिस भी मौके पर भेजी गई है। इसके अलावा अन्य टीमें भी सक्रिय की गई हैं। एएसपी, सीओ भी ढोलना थाना पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पीड़ित के परिजन एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। देर रात तक काफी अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा।