आगरा। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने शनिवार को शाहदरा चुंगी स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में अव्यवस्था और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया कि गोशाला में पर्याप्त चारे तक की व्यवस्था नहीं दिखी। गोवंशों को सिर्फ धान का पुआल खिलाया जा रहा है। ठंड से बचाव की भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं मिली। बताया कि वह इस संबंध में नगर आयुक्त से शिकायत करेंगे। कहा कि नगर निगम की देखरेख में संचालित होने के बावजूद गोशाला की हालत बेहद चिंताजनक है। इस दौरान प्रवीण भारद्वाज, विष्णु भारद्वाज, नागेंद्र उपाध्याय, सुनील शर्मा और रूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।