मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरी पाली में सेक्टर मजिस्ट्रेट सेक्टर नंबर 18 नायब तहसीलदार किशनी पुष्पेंद्र सिंह ने श्याम नरायण त्रिपाठी विद्या पीठ इंटर कॉलेज कुसमरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह सोते मिले। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
केंद्र पर दिखीं अव्यवस्थाएं
शहर के एकरसानंद इंटर कॉलेज पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। यहां सुरक्षा बल समय से नहीं पहुंचा था। हालांकि कुछ परीक्षा शुरू होते ही यहां पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। इसके बाद परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।