फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव आज

Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (जिला कार्यकारिणी) का वार्षिक चुनाव शनिवार को होगा। चुनाव के लिए सूची जारी कर दी गई। 325 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन अधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि संघ के चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। संघ की जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षण के एक-एक पद, उपाध्यक्ष के पांच पुरुष, एक महिला, संयुक्त मंत्री के पांच पुरुष व एक महिला तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों का चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद नाम वापसी होगी। आवश्यकता होने पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें