फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू

Mon, 09 Oct 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू
विज्ञापन

मैनपुरी। जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान का सोमवार से शुभारंभ हो गया। अभियान को शुभारंभ सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिन्दपुरम से किया।
विज्ञापन

शुभारंभ के शिशु शुभांगी एवं देव को सीएमओ ने टीकाकरण की खुराक देकर किया गया। अभियान का तीसरा चरण 14 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। अभियान में प्रमुख रूप से मीजल्स रूबेला (एमआर) टीकाकरण के साथ ही पांच साल, सात बार छूटे न टीका एक भी बार पर जोर दिया जाएगा। बच्चों का टीकाकरण करा कर टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हिब इंफेक्शन, निमोनिया, दस्त, खसरा व रूबेला आदि जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. अनिल कुमार, रवींद्र सिंह गौर, संजीव पांडेय, राजेश पांडेय, शैलेंद्र सिंह, संजय शर्मा, विकास सिंह, शिवदेश यादव, योगेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें