फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार : बम भोले के घोष से गूंजा बटेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। सोरों से कांवड़ में गंगाजल भरकर पहुंचे श्रद्धालुओं के बम भोले के घोष से रविवार को बटेश्वर तीर्थ गूंज उठा। आधी रात से ब्रह्मलालजी महाराज का गंगाजल से अभिषेक शुरू हुआ।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से ही बटेश्वर में सावन के दूसरे सोमवार को ब्रह्मलालजी महाराज का अभिषेक करने के लिए सोरों से कांवड़ में गंगाजल भरकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। धौलपुर, भिंड, मुरैना, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा के कांवड़ियों की रविवार देर शाम तक बटेश्वर में करीब दो किमी लंबी लाइन लग गई थी। लाइन में 90 लीटर गंगाजल भरकर कांवड़ लेकर नगला भाव सिंह के अमरेश यादव, विनीत यादव, आकाश यादव, 60 लीटर गंगाजल भरकर तिरंगा कांवड़ लेकर पहुंचे नगला हाजी के सौरभ गुर्जर, पंकज गुर्जर, शिवम के जज्बे को देख लोग दंग रह गए। दंपती मनोज कुमार, रानी कंधे पर झूलती हुई कांवड़ लेकर पहुंचे। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने बताया कि मध्यरात्रि में कांवड़ियों की भीड़ का दबाव बढ़ने पर ब्रह्मलालजी महाराज मंदिर के पट खोल दिए गए और भोलेनाथ के गंगाजल से अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।


बटेश्वर में कांवड़ियों की सुरक्षा भोलेनाथ के भरोसे रही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कांवड़ियोंं की भीड़ को संभालने के लिए नहीं पहुंची थी। केवल बटेश्वर चौकी के 3 सिपाही ही मौजूद थे। पिस्टल प्रकरण में चौकी प्रभारी राजाबाबू और सिपाही अमित कुमार निलंबन और एफआईआर में फंसे हैं। इस दौरान कांवड़िये खुद ही अपनी लाइनें लगवा रहे थे। मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा भगवान भोलेनाथ के भरोसे है। शाम तक पुलिस की आमद न होने की स्थिति से आलाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन



बटेश्वर के 41 मंदिरों में रविवार से ही भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी के नेतृत्व में वाराणसी के आचार्य सभी मंदिरों में रुद्राभिषेक का आयोजन करा रहे हैं। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सावन के महीने में पितृ दोष, कालसर्प दोष आदि से मुक्ति के लिए रुद्राभिषेक पुण्य फलदायी साबित होता है। रोजाना शिव मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें