कासगंज। बदलते मौसम में गांव-गांव मौसमी बीमारियां फैल रही हैं। जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में सर्दी, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, बुखार सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे। भीड़ के चलते मरीजों को दिक्कत हुई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 120 मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शोएब खान,आयुष डॉक्टर डॉ. सीमा वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान ,फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, स्टाफ नर्स शिल्पी सहाय,वार्ड बॉय निशांत यादव आदि उपस्थित रहे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 115 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. योगेश ने मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट डॉ. नवीन, एलटी देव प्रकाश, अनुष्का, रेखा बार्ड बाॅय सुरेंद्र, सूर्य प्रताप आदि मौजूद रहे। अमांपुर क्षेत्र के नगला गुलरिया, कोधा, वीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई केंद्रों पर मेलों का आयोजन हुआ। प्रभारी चिकित्सक संदीप राजपूत एवं फीजीशियन डाॅ .गौरव तोमर, डॉ. शेर सिंह राजपूत, डाॅ.. संजय यादव, डाॅ. नीरेंद्र सिंह, डाॅ. अजय यादव, डाॅ. शिवेंद्र सिंह ने इन केंद्रों पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले लगे। इनमें सर्दी, खांसी, बुखार, सांस में दिक्कत, शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियों के मरीज पहुंचे। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई।