फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खनन में लगे 4 डंपरों को एसडीएम ने किया सीज

Sun, 20 Oct 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करहल में हिरासत में लिए गए डंपर के साथ अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
करहल। उप जिलाधिकारी नीरज द्विवेदी ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए चार डंपर सहित एक बुलडोजर को सीज किया है। उपजिलाधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों का शिकायत पर नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया ने शनिवार की देर शाम ग्राम लहटोई में अवैध खनन कर रहे चार डंपर और एक बुलडोजर को पकड़ा। नायब तहसीलदार को देखकर चालक सहित खनन में शामिल लोग वाहन छोड़ कर भाग गए। रात में काफी प्रयास के बाद जब वाहन थाने तक लाने का प्रबंध नहीं हो पाया तो थाना करहल से दो सिपाहियों को बुलाकर रात में गांव में ड्यूटी लगाई गई। रविवार की सुबह खनन निरीक्षक को बुलाकर चार डंपर और एक जेसीबी को सीज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें