किरावली अछनेरा के गांव गढ़ीचंद्रवन में मंगलवार को बाषिकोत्सव में राजकीय कन्या इंटर कालेज में
- फोटो : अमर उजाला
किरावली। तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज गढ़ी चंद्रवन में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम नीलम तिवारी रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या चंद्रप्रभा ने उपजिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। छात्राओं ने ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एसडीएम नीलम तिवारी ने कहा, भारत सरकार के द्वारा बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का जो अभियान चल रहा है उसके तहत हर बालिका को 100 प्रतिशत समय देना चाहिए। उपजिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने उप जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या चंद्रप्रभा के साथ अर्चना राठौर, निर्मला त्यागी, मोनिका और लेखनी उपस्थित थे।