फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने खुलवाए शौचालयों में लगे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। नगर पंचायत में बने सामुदायिक शौचालयों में लगे ताले सोमवार को एसडीएम ने खुलवा दिए। शौचालयों की स्थिति बदहाल मिलने पर नगर पंचायत को सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने यह कार्रवाई ‘अमर उजाला’ की खबर का संज्ञान लेने के बाद की।
विज्ञापन

नगर पंचायत घिरोर में छह सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। निर्माण के बाद से ही इन शौचालयों में ताला लटक रहे हैं। अधिकांश शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाल हो गए हैं। ‘अमर उजाला’ ने 23 जुलाई को समाचार प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेने के बाद सोमवार को एसडीएम शिव नरायन शर्मा ने बैंक ऑफ इंडिया के सामने बने शौचालय का निरीक्षण किया। शौचालय में लगे ताले को खुलवाया। इसके बाद मोहल्ला फर्राश में पहुंचकर शौचालय का ताला खुलवाया। उन्होंने साफ सफाई कराकर पानी आदि की सुविधा करने के निर्देश नगर पंचायत को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें