कस्बा फतेहाबाद में खाद की दुकानों का निरीक्षण करती एसडीएम स्वाति शर्मा व तहसीलदार बबलेश कुमार
फतेहाबाद। किसान लगातार यूरिया खाद न मिलने पर विरोध कर रहे हैं। इस पर एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने तहसीलदार बबलेश कुमार के साथ दुकानों का निरीक्षण किया। माैके पर कई दुकानों में स्टाॅक नहीं मिला। मंडी में दिनेश गुप्ता की दुकान पर स्टाॅक मिला जिन पर किसानों ने अधिक मूल्य पर खाद देने का आरोप लगाया। एसडीएम ने दुकानदार को लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के तय मूल्य पर ही यूरिया का वितरण करें। शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद