फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन पर मंकीपॉक्स के लिए स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। देश में मंकीपॉक्स के नए मामले बढ़ने पर आगरा कैंट स्टेशन, ताजमहल पर स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी विदेश यात्रा या केरल की यात्रा करने वाले लोगों की सूची मांगी है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर सकेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर कोविड बूथ में ही मंकीपॉक्स की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। इसमें केरल, दिल्ली से आने वाले यात्रियों पर विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। शुक्रवार को 285 लोगों की स्क्रीनिंग की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से भी केरल और विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची मांगी है। इससे इनके घर टीम भेजी जाएगी और स्क्रीनिंग करेगी। किसी को लक्षण प्रतीत होने पर उनको आइसोलेट किया जाएगा। संदिग्ध मरीज मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। अभी मंकीपॉक्स को कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। मंकीपॉक्स के लक्षण प्रतीत होने पर (0562-2600412 और 9458569043) पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें