फोटो31सोरोंजी मेला ग्राउंड के पास दुकान लगाता दुकानदार।संवाद
सोरोंजी। मार्गशीर्ष अमृत कुंभ मेला 29 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए दुकानदार लगातार मेला ग्राउंड पहुंच रहे हैं। मेला भूमि आवंटन का ठेका न होने के कारण व्यापारी दुकानों के लिए स्थान नहीं पा सके हैं। उन्होंने मेला ग्राउंड में ही डेरा डालकर सामान तंबुओं में सुरक्षित कर रखा है। भूमि आवंटन का टेंडर 20 नवंबर को खुलने पर ही दुकानदारों को जगह मिल सकेगी। मेला ग्राउंड के प्रवेश द्वारों और हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर रंगाई–पुताई चल रही है। गंगा नहर से लिंक बंबा की सफाई और ग्राउंड की सफाई का कार्य भी जारी है। मेला ग्राउंड व हरि की पौड़ी में प्रकाश एवं सजावट के लिए टेंडर 18 नवंबर को खुलने के बाद काम शुरू होगा। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि 1 दिसंबर को लगने वाले मुख्य स्नान पर्व व महा पंचकोसी परिक्रमा (मोक्षदा एकादशी) पर लाखों श्रद्धालुओं का आगमन संभावित है। 2 नवंबर को मार्गशीर्ष द्वादशी स्नान, 3 नवंबर को नागा साधुओं का शाही स्नान तथा 4 नवंबर को पूर्णिमा का अंतिम स्नान पर्व आयोजित होगा। मेला 23 दिसंबर तक चलेगा।