फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झुलसा रही बैशाख की तपन, पारा पहुंचा 42 डिग्री पर

Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बैशाख के महीने में तपन शरीर को झुलसा रही है। पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। 10 दिन में पारे में 7 डिग्री तक का उछाल आ चुका है। तापमान में लगातार आ रहे उछाल से हर कोई परेशान है। दोपहर के समय तो लोगों का राह चलना भी दूभर हो चला है। बैशाख का महीना लगने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। 9 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर था। इसके बाद से पारा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। सुबह से ही मौसम में काफी गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। दोपहर होने तक तो सूर्यदेव आग उगलने लगते हैँ। लपट भरी हवा शरीर को झुलसाने लगी हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय पारा 32 डिग्री पर रहा। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता गया। दोपहर 2 बजे तक पारा 42 डिग्री पर जा पहुंचा। सांय 5 बजे तक पारा इसी लेवल पर बना रहा। दोपहर के समय चली लपट भरी हवाओं से हर कोई परेशान दिखाई दिया। लोग घरों से बाहर निकलते समय अपने शरीर को अच्छी तरह से ढककर बाहर निकले। तमाम लोग छाता लगाकर भी बाहर निकले। इसके बाद भी उनको दिक्कतें महसूस हुई। सांझ ढलने के बाद पारे में गिरावट तो आई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मध्य रात्रि तक पारा 31 डिग्री पर बना रहा, जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी सताती रही। कूलर पंखे में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें