आगरा किला पर बुधवार दोपहर 2 बजे तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाए पर्यटका। संवाद
आगरा। रात में आंधी और बारिश के बाद बुधवार को लोगों को मौसम सुहाना होने की उम्मीद थी लेकिन एकदम उलट रहा। तेज धूप और लू के कारण बुधवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे। दिन में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात में बारिश के कारण पारा सामान्य से तीन डिग्री कम रहा लेकिन दोपहर भर तेज धूप ने लोगों को उमस के कारण पसीने से तरबतर कर दिया। मंगलवार रात 1.7 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश के आसार हैं। गरज-चमक के साथ शाम को आंधी आने के आसार हैं, जिससे शाम को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।