फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से खुलेंगे विद्यालय, तिलक से होगा बच्चों का स्वागत

Tue, 01 Jul 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला ताल में साफ- सफाई करती रसोईया।
विज्ञापन
कासगंज। गर्मियों की छुट्टियोंं के बाद मंगलवार से स्कूल फिर खुलेंगे। नए सत्र में नई रौनक लौटेगी। पहले दिन बच्चों का स्वागत चंदन का तिलक लगाकर किया जाएगा। वहीं, मध्यान भोजन में हलुआ, खीर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ।जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। ये स्कूल 19 मई को ग्रीष्मावकाश शुरू होने के कारण बंद हो गए थे। 15 जून को स्कूल खुलने थे, लेकिन अधिक गर्मी की वजह से ये छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी गई थीं। अब मंगलवार से स्कूल पुन: खुल जाएंगे। बच्चों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों को खोलने से पहले साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया। इसी के साथ ही हैंडपंप, सबर्मसेबिल, बिजली आदि की मरम्मत का कार्य भी पूरा कर लिया गया। जिससे स्कूल आने पर बच्चों को दिक्कत न हो। विद्यालय आने पर बच्चों का उत्सवपूर्ण माहौल में स्वागत किया जाएगा। जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचेंगे शिक्षक तिलक चंदन लगाकर उनका स्वागत करेंगे। मध्यान भाेजन में बच्चों को हलुआ या खीर खिलाई जाएगी।बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा के साथ माध्यमिक स्कूलों में भी छात्रों का फूलमाला और चंदन का तिलक लगाकर स्वागत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नामांकन उपस्थिति बढ़ाने को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें