फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूलों ने नहीं लिया मध्याह्न भोजन

Sat, 03 Aug 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 55 बच्चों के बीमार पड़ने के बाद माध्यमिक विद्यालयों ने एहतियात बरतना शुरू कर दी है। अधिकतर विद्यालय एनजीओ के भोजन लेने से कतराते नजर आए। जिन विद्यालयों ने भोजन लिया भी तो उन्होंने कम मात्रा में भोजन लिया। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पहले दिन ही मध्याह्न भोजन खाकर 55 बच्चे बीमार पड़ गए थे। इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने एहतियातन भोजन की सप्लाई नहीं ली। इसके साथ ही अन्य माध्यमिक विद्यालयों ने भी सप्लाई लेना रोक दिया है। श्रीगणेश इंटर कॉलेज ने इस घटना के बाद बच्चों को भोजन का वितरण नहीं कराया था, लेकिन शुक्रवार को एनजीओ से भोजन नहीं लिया। वहीं राना इंंटर कॉलेज ढोलना, बीएवी इंटर कॉलेज ने भी भोजन लेने से इंकार कर दिया। इसके अलावा कई अन्य माध्यमिक विद्यालयों ने भी भोजन की सप्लाई न लिए जाने की सूचना है। अशरफी देवी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के माध्यम से कासगंज, ढोलना एवं बिलराम क्षेत्र में परिषदीय एवं माध्यमिक राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें