आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के चलते शुक्रवार को जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और सीबीएसई व आईसीएसई के स्कूल शामिल हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किया है। डीआईओएस रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि शासन और आयोग के निर्देशों के क्रम में सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। संवाद