फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कागजों में बनाई स्कूल की बाउंड्रीवाल, जेब में गई भुगतान की धनराशि

Sun, 28 May 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत निधि से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में विकास कार्य कराए जाने थे। ग्राम पंचायत नौनेर में स्कूल के कायाकल्प के बजाए ग्राम प्रधान और सचिव ने अपना कायाकल्प किया। प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल का कागजों में ही निर्माण कर धनराशि का फर्जीवाड़ा कर लिया। एक साल बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्राम पंचायत नौनेर में विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा कोई नई बात नहीं है। मजदूरी से लेकर विकास कार्यों तक में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने धनराशि का गबन किया। ऐसा ही एक मामला अब प्राथमिक विद्यालय का सामने आया है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल न होने से छुट्टा पशु और अराजक तत्व सीधे कक्षाओं तक पहुंच जाते हैं। कभी गुरुजी हाथ में डंडा लिए पशुओं को भगाते नजर आते हैं तो कभी छात्र-छात्राएं। ये समस्या इसलिए आती है, क्योंकि विद्यालय में बाउंड्रीवाल नहीं है। लेकिन कागजों में एक साल पहले ही प्रधान रत्नेश कुमार दिवाकर और तत्कालीन सचिव ने बाउंड्रीवाल का निर्माण करा दिया है। इतना ही नहीं एक अप्रैल को केंद्रीय वित्त की धनराशि से इसका भुगतान भी निकाल लिया गया। एक अप्रैल 2022 को कुल 128954 रुपये का भुगतान किया गया। ये पूरा भुगतान ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने अपनी जेबों में रख लिया और किसी को खबर तक नहीं हुई।
लगभग एक साल का समय बीतने के बाद भी आज तक किसी ने इस मामले को नहीं पकड़ा और न ही कोई कार्रवाई हुई। इसके चलते ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार और बढ़ता जा रहा है।

आखिर कहां सो रहे हैं जिम्मेदार
ग्राम पंचायत में होने वाली विकास कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए ब्लॉक स्तर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत की तैनाती की गई है। उनका कार्य केवल यही है कि वे ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्य और भुगतान पर नजर रखें। वहीं जिला स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मॉनीटरिंग की जाती है। लेकिन ये दोनों ही जिम्मेदार न जाने कहां सो रहे हैं, जिसके चलते ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़े किए जा रहे हैं।

शिक्षक भी हैं हैरान
प्राथमिक विद्यालय नौनेर के शिक्षकों से जब बाउंड्रीवाल के संबंध में जानकारी की गई तो वे भी हैरान रह गए। उनका कहना था कि उन्होंने कई बार बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के लिए कहा, लेकिन आज तक किसी ने नहीं सुना। लेकिन उन्हें क्या पता था कि कागजों में ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कर धनराशि का बंदरबांट पहले ही हो चुका ळै।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नौनेर में कराए गए विकास कार्यों और भुगतान की गहनता से जांच कराई जाएगी। जितनी भी धनराशि का फर्जीवाड़ा किया गया है उसे वसूल करते हुए दोषियों के विरुद्घ विधिक कार्रवाई भी कराई जाएगी।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें