फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालकों ने कलक्ट्रेट पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपी ये मांगें

Tue, 21 Jul 2020 02:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के नेतृत्व में मंगलवार को स्कूल संचालकों ने कलक्ट्रेट में अर्धनग्न प्रदर्शन किया
 
विज्ञापन
स्कूल संचालकों ने कलक्ट्रेट में अर्धनग्न प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के नेतृत्व में मंगलवार को स्कूल संचालकों ने कलक्ट्रेट परिसर में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। मांग थी कि लॉकडाउन अवधि का स्कूल का बिजली बिल माफ किया जाए। वहीं स्कूल की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यपारियों की तर्ज पर सस्ता लोन उपलब्ध कराया जाए। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने मांगों का एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की बोर्ड व रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने की सरकार से मांग भी की है। 

ये भी पढ़ें-  टोरंट दफ्तर की तालाबंदी करते कांगेस नेताओं की पुलिस से झड़प, जिलाध्यक्ष के कपड़े फटे
विज्ञापन


मंगलवार को हाथों में तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट में नारेबाजी की गई। हिंदी मीडियम के छोटे स्कूलों के संचालन के लिए सस्ता लोन उपलब्ध कराने के लिए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सुभाष कहरवार, इसरार खा, यदुवीर सिंह, चन्द्र वीर, फरहान सिद्दकी, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें