फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद: कोचिंग जा रही ईको गाड़ी पलटी,  छह से अधिक छात्र घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

Mon, 16 Nov 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद में स्कूली बच्चों को लेकर जसराना से शिकोहाबाद की ओर आ रही ईको गाड़ी एटा रोड पर किसी वाहन को ओवरटेक करने के कारण पलट गई। इस हादसे में छह से अधिक बच्चे घायल हो गए। सभी को निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
 
विज्ञापन
ईको गाड़ी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के स्टेशन रोड पर झा क्लासेस संचालित है। इसमें सोमवार सुबह आठ बजे करीब स्कूली बच्चे ईको गाड़ी से झा क्लासेस कोचिंग में पढ़ने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन


ईको गाड़ी जब बच्चों को लेकर एटा रोड पर पहुंची। तभी अचानक बराबर में चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगी। इस प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में ईको गाड़ी में बैठे छह से अधिक बच्चे घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए एटा रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन, पुलिस एवं झा क्लासेस संचालक शिव शंकर ओझा भी मौके पर पहुंच गए।

निजी चिकित्सालय में बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद परिजन अन्य चिकित्सालय में व्यापक उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें