फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान : बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में स्कूल चलो अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर हरीपर्वत चौराहे, सेंट जोंस कॉलेज होते हुए प्राथमिक विद्यालय बुढ़ान सैयद पहुंची। रैली के दौरान बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन, रतन सेन जैन प्राथमिक विद्यालय बुढ़ान सैयद के प्रधानाध्यापक राजीव वर्मा, स्वयंसेवक कुंचित शर्मा, दीपांशु पाल, कल्पना, खुशबू, शिवाली, गौरव और अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें