फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे के कारण स्कूल बस व निजी बस टकराई

Sun, 07 Jan 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। शनिवार की सुबह कोहरा के कारण बदरिया तोलकपुर मार्ग पर स्कूल बस और एक निजी बस आपस में टकरा गई। हादस में दोनों बसों के चालक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक सवारी को भी चोटें आईं। गनीमत रही की किसी छात्र या छात्रा को चोट नहीं लगी।आरके पब्लिक स्कूल उझानी की बस सलेमपुर से आ रही थी। वहीं बदरिया से निजी बस दिल्ली के लिए जा रही थी। जिसमें तीन लोग सवार थे। तोलकपुर मार्ग पर घना कोहरे होने के कारण दोनों बसें आमने सामने से टकरा गईं। टक्कर लगते ही छात्र-छात्राओं और निजी बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में स्कूल बस चालक नन्हें निवासी सलेमपुर घायल हो गया। वहीं बस चालक अज्ञात को मामूली चोट आई। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। वहीं जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण भी पहुंच गए। छात्र-छात्राओं ने बताया कि किसी को चोट नहीं आई है। घायल स्कूल बस चालक को निजी क्लीनिक ले जाया गया। जहां उसे मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक से जानकारी की। बताया गया कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है। किसी कार्यवाही से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें