फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एलाऊ तिराहे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एलाऊ चौराहे से भांवत जाने वाले मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर निवासी सुनील यादव उर्फ बीटू (37) मंगलवार की दोपहर किसी काम से एलाऊ गया था। वह बाइक से एलाऊ चौराहा भोगांव मार्ग पर जा रहे थे। तभी एलाऊ तिराहे मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हादसे में युवक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें