कासगंज। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षारत दशमोत्तर कक्षाओं में छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं 31 दिसंबर तक अपने आवेदन कर सकेंगे।
शासन से दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जा रहा है। सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र योजना का लाभ पाने के लिए अपने आवेदन कर सकेंगे। विद्यालय 19 दिसंबर तक अपने मास्टर डाटा तैयार कर सकेंगे। विश्व विद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी 22 दिसंंबर तक सीटों की संख्या, फीस आदि का सत्यापन करेंगे। छात्र-छात्राएं 31 दिसंबर तक अपने आवेदन कर सकेंगे। शिक्षण संस्थानों के लिए 11 जनवरी तक आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करने का समय निर्धारित किया है। विश्व विद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी, जिला विद्यालय निरीक्षक अपात्र छात्र एवं पाठयक्रम व संस्था 12 जनवरी से 15 फरवरी तक चिन्ह्त कर ब्लाॅक कर सकेंगे। जनपदीय समिति 31 जनवरी से 4 मार्च तक शुद्ध डाटा लॉक करेगी। छात्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन पत्रों की त्रुटियों को दूर कर सकेंगे। छात्र आवेदन पत्र की हार्ड काॅपी शिक्षण संस्था में जमा कर सकेंगे। वहीं शिक्षण संस्थान इसको अग्रसारित कर सकेंगे।