फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर ले जाकर अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म

Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की किशोरी को मंगलवार रात आरोपी बहाने से अपने घर ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब परिजन को इस बारे में जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री मंगलवार की रात घर पर थी। तभी गांव निवासी आरोपी वहां आया और किशोरी को किसी बहाने से अपने साथ घर पर ले गया। घर के बरामदे में आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। आरोपी के चलते जाने केे बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजन को साथ हुई घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचे पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें