फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एटीएम पर टप्पेबाजों ने बदला डेबिट कार्ड, जूता कारोबारी से 85 हजार की ठगी

Tue, 30 Aug 2022 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जूता कारोबारी बेटी की फीस के लिए रकम निकालने एटीएम पहुंचे थे। वहां मौजूद टप्पेबाजों ने डेबिट कार्ड बदल लिया। उनके खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत के 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बेटी की फीस जमा करने के लिए रुपये निकालने सिकंदरा क्षेत्र के एटीएम पर पहुंचे पिता का डेबिट कार्ड टप्पेबाजों ने बदल लिया। इसके बाद 4 मिनट में उनके खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

आठ अगस्त की है घटना 

मुरली विहार, दहतोरा निवासी शीतल कुमार जूता फैक्टरी में कर्मचारी हैं। उन्हें बेटी का स्कूल में प्रवेश कराना था। इसके लिए फीस जमा करनी थी। आठ अगस्त को वह स्कूल के पास ही एक एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड मशीन में लगाया। पिन भूल जाने की वजह से सही पिन नहीं डाल सके। तभी दो युवक आकर पास खड़े हो गए। एक युवक ने ध्यान बंटाकर उनका कार्ड बदल लिया और चले गए। उन्होंने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। 

नहीं मिले शातिर 

वह बाहर आए लेकिन दोनों युवक नहीं मिले। चार मिनट बाद उनके खाते से 85 हजार रुपये निकल गए। बैंक जाकर पता किया तो यह रकम गुरुग्राम से निकली थी। सिकंदरा पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें