फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान से टप्पेबाज ले गए 28 हजार की नकदी

Tue, 04 Feb 2025 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। बैंक में रुपये निकालने आए किसान से सोमवार को दो टप्पेबाज 28 हजार की नकदी उड़ा ले गए। पीड़ित ने थाना खेरागढ़ में शिकायत की है।
विज्ञापन

नगला विष्णु निवासी किसान रामबरन सिंह (50) बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दोपहर एक बजे 27900 रुपए निकाल कर निकले। तभी एक युवक ने बैंक में साथ चलकर एक लाख रुपये जमा कराने के लिए निवेदन किया। इतने में ही बैंक से निकले दूसरे युवक ने दूसरे बैंक में रुपये जमा कराने के लिए साथ चलने के लिए रुपयो का लालच दिया। उदैया नगला रोड पर दोनों युवक रुपयों को चोरी का बताते हुए आपस में झगड़ा करने लगे। एक युवक ने एक लाख रुपये का रुमाल में बंधा बंडल दिखाते हुए किसान से अपने रुपये देने की बात कही। बंडल के एक लाख आधे-आधे बांटने लालच दिया। रामबरन से रुपये लेते ही दोनों युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें